Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

image description

स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी के तहत वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के संघटक डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गांव कतरियासर में शुक्रवार को स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. राहुल सिंह पाल ने बताया कि पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए स्वच्छता अति आवश्यक है अतः स्वच्छ वातावरण से कई तरह की बीमारियों से पशुओं का बचाव किया जा सकता है। स्वच्छता कार्यक्रम महाविद्यालय के सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी समन्वयक डॉ. सुनील कुमार की देखरेख में किया गया, जिसमे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा अन्य विद्यार्थियों का सहयोग रहा। इस अवसर पर ग्राम सरपंच संतोष देवी, उपसरपंच केशुनाथ, ग्राम विकास अधिकारी अश्विन मिलन यादव, प्रथाराम एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *