Bikaner Bikaner District Rajasthan

अपना घर आश्रम ने सेवादार को अर्पित की श्रद्धांजलि

अपना घर आश्रम ने सेवादार को अर्पित की श्रद्धांजलि
बीकानेर। अपना घर आश्रम दीनहीन ,असहाय, जैसे लोगों की सेवा हेतु जाना जाता है लेकिन उस सेवा के पीछे एक सेवादार की पूरी मेहनत और लग्न होती है जिसकी बदोलत एक असहाय, दीनहीन व्यक्ति अपना नया जीवन फिर से जी पाता है अपना घर आश्रम के सचिव जुगल राठी ने बताया की अपना घर आश्रम के ऐसे ही एक सेवादार व आश्रम के मेडिकल प्रभारी राजू शर्मा जिनका गत दिनों कार दुर्घटना में देहान्त हो गया। स्व. राजू शर्मा न केवल आश्रम के कर्मचारी के रूप में काम करते थे बल्कि अपनी पूरी निष्ठा से प्रभुजनो की सेवा करते थे उनकी देखभाल करते थे आज भले ही राजू शर्मा इस दुनिया में नहीं है लेकिन अपना घर आश्रम में दी गई उनकी सेवा हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी राजू शर्मा ने वर्ष 2013 से लेकर अब तक पांच सौ से अधिक असहाय लोगों का रेस्क्यू किया और आश्रम में सेवा कर उनको वापस एक नया जीवन प्रदान किया। डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, डॉ कपिल, सजंय जैन सांड, सुरेश गुप्ता, अनन्तवीर जैन, द्वारका प्रसाद पचीसिया, विजय बाफना, ओम मोदी, दिनेश राठी, राजकुमार पचीसिया, नवीन सोलंकी, आदर्श शर्मा, सुखदेव चायल, किशन लोहिया, दिनेश भदोरिया, अमित भाटिया, प्रेमरतन जोशी, सुशील कुमार यादव, ममता राठी, माया, डॉ.आशीष सोलंकी, सोनू कुन्तल, झंवर लाल सुथार, दानवीर गुर्जर आदि ने श्रद्धांजली अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *