

करूणामय हरीत दीपावली मनाने का संदेश
बीकानेर। शांति विद्या निकेतन मा विद्यालय द्वारा करूणा क्लब इकाई और स्काउट गाइड टीम ने करूणामय हरीत दीपावली मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर शाला के मास्टर रमेश कुमार मोदी ने बताया कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है, लेकिन सच्ची दीपावली वहीं है, जिसमें हम दया, प्रेम और करुणा का दीप जलाएं। इस मौके पर प्रीतम सैन ने बताया कि हमें ग्रीन पटाखों का उपयोग करना चाहिए, मिट्टी के दीपक जलाने चाहिए और करूणा, प्रेम और खुशियों के साथ दीपावली मनानी चाहिए।
