

डॉ. वर्मा का किया सम्मान
बीकानेर।भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई के द्वारा एस. पी. मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) एवं पीबीएम पूर्व उपअधीक्षक व कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय कपूर ने बताया कि स्वस्थ तन से ही होता है स्वस्थ मन।
कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय कपूर एवं अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) के नेतृत्व में भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई के सभी पदाधिकारियो ने शोल पहनाकर डॉ. एस. के. वर्मा से मुलाकात की और उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। लीला कृष्ण चावला और फोर्ट स्कूल प्रधानाध्यापिका पिंकी शर्मा के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। वहीं . सुरेन्द्र वर्मा का गंगाशहर नगारिक परिषद्, कोलकाता द्वारा स्वागत किया गया। परिषद् के गंगाशहर इकाई के संयोजक जतनलाल दूगड़, सम्पतलाल दूगड़ व महेन्द्र चौपड़ा आदि सदस्यों के प्रतिनिधि मण्डल ने डॉ. वर्मा का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने डॉ- वर्मा के प्राचार्य पद के कार्यकाल के सफल एवं सार्थक होने की मंगल कामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आपके कार्यकाल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित हो। डॉ. वर्मा ने कहा कि वे अपने अनुभव एवं क्षमता का सर्वोत्तम उपयोग करते हुए चिकित्सा सेवाओं के बेहतर विकास के प्रयास करेंगे। इस अवसर पर डॉ- जितेन्द्र आचार्य, डॉ- गौतम लूणिया आदि गणमान्य चिकित्सक गण भी उपस्थित थे।
