

जोशी की कहानी संग्रह सयानी छोरी का लोकार्पण कल
बीकानेर। पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में हिंदी -राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी के कहानी संग्रह ’सयानी छोरी’ का लोकार्पण रविवार को आयोजित होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि राजेन्द्र जोशी का हिंदी कहानी संग्रह सयानी छोरी सूर्य प्रकाशन मंदिर बीकानेर से प्रकाशित हुआ है। डॉ. गोयल ने बताया कि राजेन्द्र जोशी के हिंदी-राजस्थानी के नौ कहानी संग्रह और छह कविता-संग्रह, पांच अनुवाद की पुस्तकें , तीन जीवनी पुस्तकें, एक डायरी एवं आलेख संग्रह प्रकाशित हुए हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) से राजेन्द्र जोशी की तीन पुस्तकें एक कहानी और दो अनुवाद की पुस्तके भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
