Bikaner Bikaner District Rajasthan

रुद्रप्रिया इंटरप्राइजेज का हुआ शुभारंभ

रुद्रप्रिया इंटरप्राइजेज का हुआ शुभारंभ
बीकानेर। वर्षों से बीकानेर शहर में अपनी मिठाई की गुणवत्ता और स्वाद से पहचान बनानी वाली दाऊ जी रोड पर स्थित फर्म किशन स्वीट्स अब इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में धूम मचाने के लिए उतर चुकी है। रुद्रप्रिया इंटरप्राइजेज के संचालक अभिषेक सिंगोदिया ने बताया की रुद्रप्रिया इंटरप्राइजेज का शुभारंभ 5 अक्टूबर 2025 को वरिष्ठ प्रोफेसर एवं पीबीएम अस्पताल के कार्डियोलाजी विभागाध्यक्ष डॉ. पिन्टू नाहटा के हाथों किया गया। इस दौरान रूद्रप्रिया इंटरप्राईजेज के संचालक अभिषेक सिंगोदिया व पत्नी प्रिन्सी सिंगोदिया, पिता सत्यनारायण सिंगोदिया व माता मंजूदेवी ने उद्घाटनकत्र्ता डॉ. पिन्टू नाहटा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
सिंगोदिया ने बताया कि सभी फाईनेंस कम्पनीयों के द्वारा सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान पर फाइनेंस की सुविधा भी रहेगी वहीं त्योहरों के मौके पर कम्पनीयों द्वारा विषेश छूट दी जा रही है वो छूट भी हाथोहाथ ही दी जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर कंपनीयों द्वारा मिलने वाली वारंटी भी वारंटी कार्ड के माध्यम से दी जायेगी।
भविष्य में सभी प्रकार के लेटेस्ट मोबाइल फोन भी रूद्रप्रिया इंटरप्राईजेज पर उपलब्ध होंगे। रूद्रप्रिया इंटरप्राईजेज के शुभारंभ के मौके पर रामेश्वरलाल, जेठमल, मोहित-ममता सिंगोदिया, विशाल-विनिता सैनी, रामदेव तंवर बसन्तपाल नाहटा सहित समस्त सिंगोदिया परिवार के सदस्यों के साथ कई गणमान्यजन उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *