

थैलों और पौधों का वितरण
बीकानेर। मदर्स एल.एस.कर्मा फाउण्डेशन की अध्यक्ष ड़ा.सुमन चौधरी के नेतृत्व में राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में कपड़े से निर्मित थैलों एवं पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान चौधरी ने बताया कपड़े से निर्मित थैलों एवं कागज के लिफाफों के उपयोग से प्लास्टिक उत्पादों पर निर्भरता को कम कर पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रत्येक छात्र- छात्राओं को एक पेड़ व एक थैला भेंट किया गया है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ज्योति चौधरी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डूंगर महाविद्यालय ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रीमती चंद्रकला चौधरी व श्रीमती निर्मला चौधरी श्रीमती सावित्री वह अन्य स्टाफ़ मेंबर्स की गरिमामय उपस्थिति रही।
