

भक्तमाल रस उत्सव के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। ठाकुर जी भक्त मंडल द्वारा 10 से 12 अक्टूबर दोपहर में 2ः00 बजे से 5ः30 बजे तक मुरली मनोहर मंदिर के पास, भीनासर में श्री धाम बरसाना के संत हनुमान बाबा महाराज के मुख से तथा मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज के सानिध्य में भक्तमाल रस उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से जुड़े श्रवण गहलोत ने बताया कि, आज भक्तमाल रस उत्सव के पोस्टर का विमोचन श्याम सुंदर दास महाराज के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अजय, मुकेश, महेश, धनराज, मुरली, नंदकिशोर,श्रवण, अर्जुन, गोपाल, यशवंत,जीतू तथा महावीर आदि उपस्थित थे।
