

शतायु मतदाता का किया सम्मान
बीकानेर/नोखा। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बिलनियासर के पोलिंग बूथ पर आज शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। बीएलओ रामकिशन गोदारा ने बताया कि बिलनियासर में 100 वर्ष से ऊपर आयु की मतदाता रुखमा देवी को सुपरवाइजर भंवरलाल मेघवाल , वरिष्ठ कार्यालय सहायक बजरंग लाल छिपा द्वारा माला पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान का संदेश पढ़कर सुनाया गया तथा दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।
