Bikaner Bikaner District Rajasthan

रेरा का पोर्टल वर्जन 2.0 में अपग्रेड, अब सेवाएं होंगी अधिक तेज और पारदर्शी

रेरा का पोर्टल वर्जन 2.0 में अपग्रेड, अब सेवाएं होंगी अधिक तेज और पारदर्शी
बीकानेर/जयपुर। रेरा राजस्थान ने हितधारकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेरा पोर्टल का नया वर्जन-2.0 शुरू किया है। यह वर्जन संचालित वर्जन-1.0 के स्थान पर लागू किया गया है। राजस्थान रेरा के रजिस्ट्रार ने बताया कि रेरा राजस्थान के नए पोर्टल वर्जन 2.0 से प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन और कम्पलेन्ट प्रक्रिया और सरल बन गई है। इस अपग्रेड से रेरा कि सेवाएं अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी। उन्होंने बताया कि नए पोर्टल को और अधिक सुदृढ़ और उपयोगी बनाने के लिए आईटी टीम निरंतर कार्यरत है। रेरा रजिस्ट्रार ने बताया कि सितम्बर माह में वर्जन 2.0 पर 41 नए प्रोजेक्ट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसी अवधि में 30 नई कम्पलेन्ट्स दर्ज की गईं तथा लगभग 250 कम्पलेन्ट पत्रावलियों में ऑनलाइन शो-कॉज नोटिस, हियरिंग नोटिस एवं लिस्टिंग नोटिस जारी किये गये हैं। वर्जन 2.0 के माध्यम से रेरा कोर्ट की कार्यवाही भी अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *