Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम और संबद्ध अस्पतालों में कल से ओपीडी समय में बदलाव

पीबीएम और संबद्ध अस्पतालों में कल से ओपीडी समय में बदलाव
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज और इससे संबद्ध अस्पतालों में 1 अक्टूबर 2025 से ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। यह नया समय 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि महाविद्यालय के सभी नॉन-क्लीनिकल विभागों का कार्य समय सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक होगा। इसी तरह, पीबीएम अस्पताल, जिला अस्पताल, गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल सहित सभी संबद्ध चिकित्सालयों के विभागों का कार्य समय भी सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। रविवार और अन्य राजपत्रित अवकाशों के दिन ओपीडी का समय सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 11ः00 बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *