

भक्तामर व गुरु इकतीसा का सामूहिक पाठ
बीकानेर। रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में रविवार को गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर व बालमुनि मीत प्रभ सागर, साध्वीश्री दीपमाला व शंखनिधि श्रीजी के सान्निध्य में महावीर भवन में सामूहिक खीर एकासना व बच्चों का शिविर आयोजित किया गया।
खरतरगच्छ युवा परिषद के सचिव विक्रम भुगड़ी ने बताया कि उपासरे में भगवान कुंथुनाथ जी, दादा गुरुदेव जिन कुशल सुरिश्वरजी व क्षमा कल्याणजी की प्रतिमा के आगे भक्तामर व गुरु इकतीसे का सामूहिक पाठ किया गया । खरतरगच्छ महिला परिषद की बीकानेर इकाई की ओर से सोमवार व मंगलवार को सुगनजी महाराज के उपासरे में अपरान्ह तीन से चार बजे तक सामूहिक गुरु इकतीसा का पाठ किया जाएगा। बच्चों के शिविर में गणिवर्य व मुनिवृंद ने बाल संस्कारों व धर्म क्रियाओं से अवगत करवाया।
