Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ 1 अक्टूबर को आएंगे बीकानेर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ 1 अक्टूबर को आएंगे बीकानेर
बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एक अक्टूबर को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। उनके द्वारा विधायक सेवा केंद्र (बीकानेर पश्चिम) के उद्घाटन समारोह के संदर्भ में तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा बीकानेर के लिए संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि तैयारी बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, संपत पारीक, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, जिला मंत्री सुनीता हटीला, विनोद करोल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गहलोत, मंजुषा भास्कर, जोगेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, रामकुमार व्यास, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, कपिल पारीक, आदित्य सिंह भाटी, मुकेश बन, निशांत गौड़, राजेंद्र जीनगर, राधा खत्री, इंदु वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *