Bikaner Bikaner District Rajasthan

गहलोत को महासचिव का दायित्व

गहलोत को महासचिव का दायित्व
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा से बीकानेर में प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के नव नियुक्त महासचिव गौरीशंकर गहलोत ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए योगिता शर्मा एवं कांग्रेस संगठन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी सेवादल लालचंद गहलोत, हरि किशन गहलोत, लक्ष्मण पवार एवं सांवरलाल सोलंकी भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *