Bikaner Bikaner District Rajasthan

हालो रे हालो सीजन -3 का आयोजन 30 सितम्बर को

हालो रे हालो सीजन -3 का आयोजन 30 सितम्बर को
बीकानेर। नवरात्रा में गरबा की धूम के बीच शहर के रेलवे स्टेडियम में 30 सितम्बर को हालो रे हालो सीजन-3 का आयोजन होगा। बीकानेर इवेन्ट प्लानर की ओर से आयोजित परम्परागत गरबा नाईट में राजस्थानी संस्कृति के साथ हरियाणवीं कलाकार गुलजार चानीवाला अपना जलवा बिखेरेंगे। आयोजन की जानकारी देते हुए पवन स्वामी ने बताया कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान की थीम पर पिछले दो सीजन की सफलता को देखते हुए इस बार भी यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ,युगल राजस्थानी गीतों के साथ हरियाणवी सिंगर के साथ डांडिया करते नजर आएंगे। शाम 6 से 10 तक खनकने वाले डांडियों में आने वाले लोगों के लिये सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये है। इस मौके पर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन दीपक पारीक,पुखराज प्रजापत,भंवर सिंह,पवन स्वामी,आरव खत्री, प्रदीप जाट, किशन आचार्य, जिया व साक्षी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *