Bikaner Bikaner District Rajasthan

2151 कन्याओं का पूजन व भंडारा 27 सितम्बर को

2151 कन्याओं का पूजन व भंडारा 27 सितम्बर को
बीकानेर। मां करणी सेवा समिति, नत्थूसर बास, बीकानेर द्वारा शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। शनिवार 27 सितम्बर को 2151 कन्याओं का पूजन एवं भंडारे का कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम हनुमान मंदिर भवन, नीम की चैकी के पास, नत्थूसर बास, बीकानेर में संपन्न होगा। इसमें विशेष रूप से आसपास के विद्यालयों की बालिकाओं को आमंत्रित किया गया है। उनका विधिवत पूजन कर भोजन एवं प्रसादी ग्रहण कराई जाएगी। साथ ही सेवा बस्तियों से भी बड़ी संख्या में बालिकाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है।
तैयारियों को लेकर हुई बैठक में अध्यक्ष राकेश सांखला, कोषाध्यक्ष रामकुमार सांखला, अभिजीत पवार, राजकुमार सांखला एवं विकास भाटी सहित समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रीति सांखला, उमा सांखला, सत्यभामा, नीलम, शोभा कच्छावा, गुड्डी देवी, दीपिका, सपना तंवर, अंकिता, गिरिजा गहलोत, रेणू शर्मा तथा अनिता कंवर राजपूत आदि ने अपने विचार व्यक्त किए और आयोजन को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *