

प्रज्ञालय के नवाचारों में पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित आयोजन
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान द्वारा अपने साहित्यिक एवं सृजनात्मक नवाचारों की श्रृंखला के तहत ‘पुस्तकालोचन’ कार्यक्रम की चौथी कड़ी 5 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित रहेगा, जिसकी आज जरूरत है। राजेश रंगा ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आगामी 5 अक्टूबर, को नत्थूसर गेट बाहर रंगा सृजन-सदन में आयोजित किया जाएगा। पुस्तकालोचन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आलोचक एवं शिक्षाविद् डॉ. उमाकांत गुप्त होंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार-नाटककार कवि कमल रंगा करेंगे।
