Bikaner Bikaner District Rajasthan

ई-नाम के माध्यम से कृषक उपहार कूपनों की खण्ड स्तरीय लॉटरी जारी

ई-नाम के माध्यम से कृषक उपहार कूपनों की खण्ड स्तरीय लॉटरी जारी
बीकानेर। कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज) के सभागार में मंगलवार को कृषि विपणन विभाग खण्ड-बीकानेर के क्षेत्राधिकार की मण्डी समितियों द्वारा ई-नाम के माध्यम से जारी कृषक उपहार कूपनों की खण्ड स्तरीय लॉटरी निकाली गई। कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक दयानंद सिंह ने बताया कि लॉटरी में 50 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार कृषि उपज मण्डी समिति, सुजानगढ़ के राधिका चोटिया, 30 हजार रुपए का द्वितीय पुरस्कार कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज), बीकानेर के रामचंद्र तथा 20 हजार रुपए का तृतीय पुरस्कार कृषि उपज मण्डी समिति, श्री डूंगरगढ़ के तेजू सिंह के नाम से निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *