Bikaner Bikaner District Rajasthan

सरस घी की दरों में आई कमी

सरस घी की दरों में आई कमी
बीकानेर। उरमूल डेयरी बीकानेर द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती उपरान्त आरसीडीएफ की प्रबन्ध निदेशक श्रुति भारद्वाज के निर्देशानुसार सरस उत्पादों खासकर सरस सादा व सरस गाय घी की दरें काफी कम हुई है। उरमूल डेयरी प्रबध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि एक लीटर गाय घी की दरों में 38 रुपये कम होने के बाद एमआरपी 570 रुपये,5 लीटर की दरों में 190 रुपये कम होने के बाद एमआरपी 2835 रुपये तथा 15 लीटर पैकिंग की दरों में 615 रुपये कम होने के बाद एमआरपी 9330 रुपये नई रेट हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *