Bikaner Bikaner District Rajasthan

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आगाज कल से

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आगाज शुक्रवार को
बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा रहा है। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर में शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू होने वाले गौरव गाथा अवॉर्ड 2025 समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस समारोह को लेकर समाज के बीच लगातार उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने ‘गौरव गाथा अवॉर्ड’ कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हो रही सकारात्मक गतिविधियों, उत्कृष्ट कार्यों, शिक्षा, कला,  साहित्य, समाजसेवा, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले प्रतिभागियों को उचित मंच प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *