

शिक्षकों का दिया गया डॉ. शिवचरण कश्यप पुरस्कार लॉयनवाद के नियमों की पालना करनी होगी : बंसल
शिक्षक ही सम्पूर्ण मानव जाति को जीवन, धर्म, कर्म और मोक्ष का मार्ग बता सकता है : डॉ. दाधीच
बीकानेर। ‘केवल शपथ लेना ही आपका काम नहीं है उस शपथ में ली गई सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करना आपकी जिम्मेदारी है’ यह उद्बोधन लायंस क्लब बीकानेर मल्टीविजन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह में कार्यक्रम के पदा स्थापन अधिकारी उद्योगपति अशोक बंसल ने कही।
बंसल ने कहा कि क्लब तभी आगे बढ़ेगा जब हम सदस्यों को सुविधा दें। पदाधिकारियों को लगातार लॉयनवाद के नियमों के लिए काम करना होगा। प्रत्येक कार्यक्रम में शामिल होना होगा और नियमों को मानते हुए इस क्लब को सर्वोच्च स्थान पर ले जाना होगा।
इस मौके पर शिक्षाविद् डॉ. शिवचरण कश्यप की स्मृति में शिक्षकों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रति कुलगुरू राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. हेमन्त दाधीच, ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षक बनकर ना केवल अर्जुन को ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति को जीवन, धर्म, कर्म और मोक्ष का मार्ग बताया। एक शिक्षक ही मनुष्य को अपने कर्तव्य का पालन निष्काम भाव से करना सीखा सकता है। शिक्षक को जीवन में सुख-दुख, लाभ-हानि, जय-पराजय इन सब में समभाव रखना चाहिए।
समारोह में शिक्षाविद् धन्ने सिंह, डॉ. ब्रजरतन जोशी, डॉ. मुकेश बोहरा, गरिमा विजय, डॉ. अंशु राजपुरोहित, लक्ष्मी रावत का सम्मान किया गया।
वही लायंस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन सुरेश चंद्र भसीन ने कहा कि मानव सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी सेवा है। हम भी समाज के एक हिस्सा हैं। अब तक यह माना जाता था कि लायंस क्लब से जुड़ने के लिए आर्थिक रूप से बहुत समृद्ध होना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है। समाज के आम लोगों को साथ लेकर क्लब को संचालित किया जा सकता है। भसीन ने कहा कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण संवर्द्धन तथा स्वच्छ भारत के मिशन के लिए पूरे वर्ष कार्य करेगा। साथ में भसीन ने क्लब की वर्षभर की गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से बताया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सुचित्रा कश्यप ने कहा कि सबसे पहले तो संगठन को समझना होगा। पदाधिकारियों को अपना समय देना होगा। लायंस से जुड़कर सबसे बड़ा लाभ यह है कि सेवा कार्य को विस्तार मिलता है। यह एक संगठित क्लब है जो देश और दुनिया में फैला हुआ है। अपने आप को समझते हुए दूसरों के लिए सहयोग करना यही क्लब का मूल्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रमोद बहादुर सक्सेना ने लॉयनवाद के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा सेवा कार्यों के मूल मंत्रा के बारे में अवगत कराया।
नए सदस्यों के रूप में उपाध्यक्ष लायन नीरज भटनागर, लायन विजय शर्मा, लायन भसीन, सचिव लायन अरूण जैन, कोषाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा कश्यप, टेमर लायन रचना सोनी, टेल ट्विस्टर लायन प्रमोद बहादुर सक्सेना, मेम्बरशिप एक्सटेंशन चेयरपर्सन लायन शशांक सक्सेना,जनसंपर्क अधिकारी लॉयन उमाशंकर आचार्य तथा निदेशकगण के रूप में लायन भारती आचार्य, लायन अंजू जैन, लायन पुष्पा शर्मा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया। कार्यक्रम में ध्वज वंदना तथा विश्व शांति के लिए मौन प्रार्थना की गई।
