

सनातन संस्कृति को संरक्षित करना हम सबका दायित्व
बीकानेर। भाजपा आईटी सेल प्रदेश संयोजक निवास में 10 दिवसीय विराजित श्री गण्ेाश भगवान का विसर्जन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक रोजाना गणपति आराधना व भक्ति संध्या के आयोजन होते थे। विसर्जन अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गजानंद भगवान के दर्शन किए और कहा कि भारतीय संस्कृति और त्योहारों ने सनातन को पल्लवित किया है। उन्होंने कहा कि विघ्न विनाशक भगवान गजानन्द भक्तों के संकट दूर करते हैं। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी, वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री भूपेन्द्र सैनी, प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश प्रवक्ता अपूर्वा सिंह, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, राजेन्द्र सिंह खाचरियावास, प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र कटारा, प्रदेश सहसंयोजक विकास शर्मा, अजय विजयवर्गीय, बीकानेर विधायक जेठानन्द व्यास आदि ने भगवान श्री गजानंद का आशीर्वाद लिया।
