Bikaner Bikaner District Rajasthan

25 दिसम्बर को होगा महेश ट्रेड फेयर 2.0, पोस्टर का किया विमोचन

25 दिसम्बर को होगा महेश ट्रेड फेयर 2.0, पोस्टर का किया विमोचन
बीकानेर। माहेश्वरी सभा शहर बीकानेर एवं बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा  के संयुक्त तत्वावधान में महेश ट्रेड फेयर 2.0 का आयोजन 25 दिसम्बर से होने जा रहा है।  माहेश्वरी सभा (शहर) बीकानेर के अध्यक्ष अनिल झूमर सोनी ने बताया कि जेएनवी के ग्रामीण हाट में 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक इस ट्रेड फेयर का आयोजन होगा।  महेश ट्रेड फेयर के संबंध में माखनभोग में द्वितीय कार्यकारी मंडल बैठक का आयोजन किया गया। महेश वंदना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ मीटिंग का शुरू की गई जिसमें अध्यक्ष अनिल झूमर सोनी ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा निर्वतमान अध्यक्ष गोपीकिशन पेड़ीवाल ने आगामी कार्यक्रमों तथा महेश ट्रेड फेयर के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान ट्रेड फेयर के बैनर का विमोचन  जुगल राठी, युवा प्रदेशाध्यक्ष कमल राठी, महिला प्रदेशाध्यक्ष निशा झंवर, महिला जिलाध्यक्ष कंचन राठी, जिलाध्यक्ष ललित झंवर, कार्यसमिति सदस्य महेश दम्माणी, बाबूलाल मोहता, सुशील थिर्रानी, सुरेश दम्माणी, किशन मूंधड़ा, आज्ञाराम पेड़ीवाल, सुनील सारडा, सुरेश पेड़ीवाल, बाबूलाल लाहोटी, बालकिशन थिर्रानी, लता मूंधड़ा, अनु पेड़ीवाल, महेन्द्र गट्टाणी, रमेश राठी, विमल चांडक, दिनेश पेड़ीवाल, गोपाल राठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन रघुवीर झंवर एवं गौरव मूंधड़ा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *