Bikaner Bikaner District Rajasthan

गौ महाकुम्भ में राजुवास प्रदर्शनी का आयोजन

गौ महाकुम्भ में राजुवास प्रदर्शनी का आयोजन
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा जयपुर में आयोजित चार दिवसीय गौ महाकुंभ-2025 में विश्वविद्यालय स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि ‘‘देशी गौंवश-समृद्व राजस्थान‘‘ की थीम पर आयोजित राजुवास स्टॉल पर गौपालकों व आमजन का रूझान रहा। विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश की छः देशी गौवंश के संवर्द्वन, उन्न्यन व वैज्ञानिक तरीके से पालन की जानकारी गौ प्रेमी, किसानों-पशुपालकों एवं आगुन्तकों को प्रदान की गई। विश्वविद्यालय द्वारा गौ संवर्द्वन कार्यो एवं वैज्ञानिक तौर-तरीकों को मॉडल्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। अलीग़़ढ़ के सांसद श्री सतीश कुमार गौतम, हवामहल विधायक आचार्य बालमुकुन्द एवं सद्गुरू श्री ऋतेश्वर जी सहित कई गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी स्थल का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सहायक निदेशक प्रसार डॉ. संजय सिंह ने किसानों व पशुपालकों को जानकारी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *