

प्रतिभा सम्मान समारोह 28 सितंबर को हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट में
बीकानेर। नागौरी तेलियान समाज बीकानेर के इस साल दसवीं एवं बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होनहार छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह 28 सितंबर रविवार को हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट कोठारी हॉस्पिटल के पास बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। समिति के मीडिया प्रभारी एडवोकेट मकबूल खान ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में नागौरी तेलियान समाज बीकानेर के इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं नागौरी तेली समाज की अन्य विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
समिति के सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन चुंगी चौकी स्थित नागौरी तेली समाज भवन में किया गया। विमोचन समारोह की अध्यक्षता नगर निगम के सहायक अभियंता नजीर गौरी ने की। इस मौके पर अमीर वली मौ गौरी रिजवी, हसन अली गोरी, एडवोकेट सैय्यद इशाक अली, खेरदिन राठौड़,सैय्यद आफ़ताब,सैय्यद फिरोज,साजिद हुसैन गौरी, माजिद खान गौरी, इस्माइल खि़लजी, मौ हुसैन खि़लजी, इमरान राठौड़ इब्राहिम गोरी,इस्लामुदिन राठौड़, आदि सदस्य मौजूद रहे।
