Bikaner Bikaner District Rajasthan

माहेश्वरी सदन में निःशुल्क एक्यूप्रेशर व योग चिकित्सा शिविर 8 से 21 सितम्बर तक

image description

माहेश्वरी सदन में निःशुल्क एक्यूप्रेशर व योग चिकित्सा शिविर 8 से 21 सितम्बर तक
बीकानेर। प्रीति क्लब, बीकानेर के तत्वावधान में जस्सूसर गेट के बाहर कोठारी अस्पताल मार्ग पर स्थित माहेश्वरी सदन में 8 से 21 सितम्बर तक सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं योग चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।
प्रीति क्लब के अध्यक्ष गोपी किशन पेड़िवाल ने बताया कि शिविर स्वर्गीय दामोदरदास, प्रिया देवी एवं गणेश राठी की पुण्य स्मृति  में महेश राठी एवं राठी परिवार की ओर से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में कोलकाता के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.ललित कुमार सोमानी सेवाएं देंगे। शिविर में लकवा, पोलियो, गठिया, दमा, आंव, मोटापा, घुटनों में दर्द, कमर दर्द ,माइग्रेन, साइनस, स्पॉन्डिलाइसिस, एसिडिटी, ब्लड प्रेशर, मासिक धर्म की तकलीफ आदि रोगों का निदान उचित तकनीक से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *