

साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष सुन्दर लाल दुग्गड़ के निधन पर शोक
बीकानेर। समाज सेवी सुन्दरलाल दुग्गड़ का शुक्रवार को कोलकाता में अस्वस्था के कारण निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उनके देहदान संकल्प के अनुसार मेडिकल कॉलेज कोलकाता से सम्बद्ध चिकित्सालय में सुपुर्द किया जाएगा। स्वर्गीय दुग्गड़ के छोटे भाई कौशल दुगड़ ने बताया कि कोलकाता में उनके पार्थिव देह का दान मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा । वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। साधुमार्गी जैन संघ के वर्तमान आचार्यश्री रामलाल जी, पूर्व आचार्य नानालाल जी के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा थी। उन्होंने ही आचार्यश्री रामलाल जी से अपनी जन्मभूमि में चातुर्मास करने की विनती की थी। कुछ दिन पूर्व ही वे देशनोक आए थे।
