Bikaner Bikaner District Rajasthan

दिवाली से पूर्व रोड़ लाइट व सड़क पेचवर्क का कार्य पूर्ण करें

उद्यमियों ने बीकानेर से सूरत और जयपुर की नियमित फ्लाइट की मांग उठाई, बीकानेर में जल्द खुलेगा कर्मचारी भविष्य निधि का रीजनल ऑफिसर, करणी की तरह खारा में भी तैयार हो रहा सूरसागर, चोपड़ा कटला के बाहर हो रहे अवैध कब्जे
बीकानेर। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बुधवार को विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि दिवाली से पहले रीको जिले के सभी 14 औद्योगिक क्षेत्रों में विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़कों का पेचवर्क कार्य और रोड़ लाइट का कार्य प्राथमिक से पूर्ण करे। जिले के 10 औद्योगिक क्षेत्रों में साफ सफाई का कार्य रीको और शहरी क्षेत्र के चार औद्योगिक क्षेत्रों करणी, खारा, रानी बाजार और बिछवाल में नियमित साफ सफाई का कार्य नगर निगम करेगा। इसको लेकर निगम को 42 लाख का बजट आवंटन किया जा चुका है। टेंडर कर नियमित सफाई कार्य शुरू करें।
बीकानेर से सूरत और जयपुर की हो नियमित फ्लाइट
बैठक में उद्यमियों ने मांग उठाई कि बीकानेर से जयपुर और सूरत की फ्लाइट नियमित हो। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने बताया कि सूरत में बीकानेर के 50 हजार लोग रहते हैं। श्री राठी ने बैठक में मांग उठाई कि जिस प्रकार उद्यमियों की समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया जाता है इसी प्रकार जिले के रिटेलर्स की समस्याओं को लेकर भी बैठक का आयोजन हो तो रिटेलर्स की बहुत सी समस्याओं का भी समाधान हो सकेगा। जिला कलेक्टर ने इस बाबत पहले वाणिज्य कर विभाग कार्यालय में बैठक बुलाने के लिए कहा।
जल्द खुलेगा कर्मचारी भविष्य निधि का रीजनल ऑफिसर
बैठक में उद्यमियों ने मांग उठाई कि कर्मचारी भविष्य निधि का रीजनल कार्यालय बीकानेर में नहीं होने से उन्हें जोधपुर जाना पड़ता है। इस पर जिला कलेक्टर ने उनकी ओर से इस बाबत डीओ लेटर लिखने हेतु उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में खारा के उद्यमियों ने बताया कि करणी औद्योगिक क्षेत्र की तरह ही खारा में भी गंदा पानी नासूर बनता जा रहा है वहां नया सूरसागर तैयार हो रहा है। इसको लेकर पिछले 2 साल से रीको अधिकारियों को अवगत करवा रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। बैठक में उद्यमियों ने बताया कि रानी बाजार में चोपड़ा कटला के बाहर चारों ओर अवैध कब्जे हो रहे हैं इनको हटाने की आवश्यकता है। इसको लेकर जिला कलेक्टर ने बीडीए अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *