Bikaner Bikaner District Rajasthan

विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित

image description

विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित
बीकानेर। विद्या संबल योजना के तहत श्री गंगा शार्दूल राजकीय आचार्य संस्कृत कॉलेज में सत्र 2025-26 में सहायक आचार्य के 3 रिक्त पदों पर गैस्ट फैकल्टी के रूप में लगाने हेतु पात्र सेवानिवृत एवं निजी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी तौर पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन पद पर वर्ष 2025-26 में पाठ्यक्रम पूर्ण होने अथवा 30 अप्रैल 2026 अथवा नियमित प्रक्रिया से पद भरे जाने तक (जो भी पहले हो) के लिए पूर्णतः अस्थायी तौर पर लगाया जाना है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों हेतु योग्यताएं, शर्तें, प्रक्रिया, मानदेय, आवेदन पत्र एवं शपथ पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। उक्त पदों के लिए विज्ञप्ति में वर्णित शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 8 सितंबर तक महाविद्यालय समय में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *