

3 दिवसीय पैदल यात्रा सोमवार से
बीकानेर। भादवा सुदी नवमी तिथि सोमवार को स्थानीय नत्थूसर गेट स्थित तोलियासर भेरुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद महा आरती विशेष श्रृंगार होगा। पूर्व पार्षद दुर्गादास छंगाणी ने बताया कि महा आरती के बाद पैदल यात्रियों का जत्था तौलियासर भैंरूनाथ बाबा के जयकारों के साथ शहर के अंदरूनी हिस्से बारह गुवाड़ मोहता चौक तेलीवाड़ा कोटगेट से तोलियासर भैरु नाथ के दर्शन कर जयपुर रोड जयपुर रोड से श्री डूंगरगढ़ होते हुए तोलियासर भेरूजी पहुंचेगी।
