

पद को दिमाग में मत घुसने दीजिए
बीकानेर। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में अधिकारियों से मुखातिब होते हुए कहा कि आप बहुत महत्वपूर्ण पदों पर हो सकते हैं लेकिन पद को दिमाग में घुसने मत दीजिए। पद वगैरह सब चीजें अस्थाई है। पद आज है कल नहीं रहेगा। लिहाजा यथासंभव खुद को विनम्र रखिए। मुख्य सचिव श्री पंथ ने कहा कि कई बार शिकायत आती है कि अधिकारी बदतमीजी से पेश आते हैं। सुनते नहीं है। सम्मान नहीं करते। ऐसा नहीं होना चाहिए, इसको बहुत सीरियसली लिया जाएगा। अधिकारी अपना व्यवहार जनता के साथ, ऑफिस स्टाफ के साथ अच्छा रखें। कहीं दुर्व्यवहार, बदतमीजी और टीका-टिप्पणी ना हो। आप सरकार के प्रतिनिधि हैं ऐसी चीजें कहीं नहीं होनी चाहिए।
जनसुनवाई में बीडीए कमिश्नर श्रीमती अपर्णा गुप्ता,नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर श्रीमती अपर्णा गुप्ता, सीईओ जिला परिषद श्री सोहनलाल, आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा, आईएएस सुश्री महिमा कसाना, एडीएम प्रशासन श्री रामावतार कुमावत समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के जरिए उपस्थित रहे।
