Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय  प्रांगण में गुरुवार को मुंशी प्रेमचन्द जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री अब्दुल शकूर सिसोदिया ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजकीय कन्या महाविद्यालय मुरलीधर व्यास नगर सहायक आचार्य (हिन्दी) डॉ. शशि बेसरवारिया, विशिष्ट अतिथि रश्मि लाटा थी।
मुख्य अतिथि डॉ. शशि ने बताया कि मुंशी प्रेमचंद ने अपना साहित्यिक सफर एक उपन्यासकार और आलोचक की हैसियत से शुरू किया था। उन्होंने उर्दू एवं हिन्दी में उपन्यास, कहानी-संग्रह, नाटक, बाल-साहित्य आदि की रचनाएं की। प्रेमचंद ने विपुल मात्रा में वैचारिक गद्य भी लिखा जो उस दौर की प्रमुख पत्रिकाओं में प्रकाशित होता रहा।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अब्दुल शकूर ने बताया कि हिन्दी उपन्यास के इतिहास में उनके समय को ‘प्रेमचंद युग’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने उद्देश्यपरक कहानियाँ लिखी हैं जहाँ जीवन की सच्चाई को भाषा की सहजता-सरलता में प्रकट किया है। नाटक विधा में भी उनकी रूचि रही थी। इस अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि परामर्शदाता श्रीमती रश्मि लाटा ने भी उपस्थित पाठकगण सदस्यों को संबोधित किया। इनके अलावा श्री केसरी सिंह भाटी, श्री प्रभुदयाल, श्री महेश पांडिया, श्री मोइनूदीन, श्री युधिष्ठिर उपाध्याय, श्री प्रदीप कुमार एवं अन्य पाठकगण सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *