

श्रीकोलायत में गुरुवार को होगा सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट का शुभारंभ
बीकानेर। नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान के तहत गुरुवार को श्रीकोलायत में जिला स्तरीय सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का शुभारंभ किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 11 बजे से राजस्व तहसील परिसर में होगा।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आकांक्षा हाट की शुरुआत की जाएगी, जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की भागीदारी रहेगी।
