

युवक-युवती परिचय सम्मेलन पोस्टर का हुआ विमोचन
बीकानेर। नोखा में श्री गौतम नारायण सैना (1008) द्वारा आगामी 8 अगस्त 2025 को गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का बीकानेर जिला स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मैलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को बीकानेर भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम सुन्दर पंचारिया द्वारा किया गया। पंचारिया ने समस्त समाज बंधुओं से सम्मैलन को सफल बनाने हेतु अविवाहित युवक -युवतियों के पंजीयन की अपील की। नारायण सेना अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने बताया की आगामी 1 नवंबर देव ऊठनी एकादशी को होने वाले सामुहिक विवाह समारोह हेतु गांव गांव शहर से ढाणी-ढाणी तक स्वजातीय बंधुओं से संपर्क किया जा रहा है । पोस्टर विमोचन कार्यक्रम मैं गौतम सेवा ट्रस्ट के शिवदयाल बच्छ,अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मोहनलाल जाजडा, किशन जोशी, मगन महाराज पाणेचा, गणपत उपाध्याय, इंद्रचंद जाजड़ा, जोगैन्द्र जोशी, देवकिशन जाजडा, श्रवण पंचारिया, महेंद्र जाजड़ा, प्रकाश उपाध्याय सहित समाज बंधू मौजूद रहे।
