

अपने बच्चों की तरह देखभाल कर रही 1000 पौधों की
बीकानेर। किसमीदेसर स्थित राधा नगर कॉलोनी में रोटरी क्लब अपराइज द्वारा चलाए गए पौधारोपा अभियान में उस वक्त नया जीवन भर गया, जब शहर की घर-परिवार की ज़िम्मेदारी निभा रही महिलाओं ने पर्यावरण की भी माँ बनने का संकल्प लिया। घरों में तुलसी की पूजा करने वाली इन महिलाओं ने अब 1000 तुलसी जैसी पौधों की परवरिश का जिम्मा लिया है, वो भी अपने व्यस्त जीवन के बीच। रुचि दफ्तरी अध्यक्ष, शिवाली कोठारी, गजल बोथरा और अंजलि गुप्ता ने पूरे अभियान को न केवल नेतृत्व दिया बल्कि खुद ज़मीन पर उतर कर पौधे लगाए, मिट्टी तैयार की और स्थानीय महिलाओं और बच्चों को पर्यावरण की जिम्मेदारी में साझेदार बनाया।
