Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला कलेक्टर को सौंपा 21 सूत्री मांग-पत्र का ज्ञापन

जिला कलेक्टर को सौंपा 21 सूत्री मांग-पत्र का ज्ञापन
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला शाखा बीकानेर की ओर से जिला कलेक्टर महोदय को प्रांतीय आह्वान के तहत 21 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन राम अवतार को दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की लंबे समय से तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण तुरंत प्रभाव से करने की मांग की गई है साथ ही लंबे समय से राज्य भर में शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हो रही है इसके लिए भी राज्य सरकार और शिक्षा विभाग से पदोन्नति की मांग भी 21 सूत्र मांग पत्र में मुख्य रूप से है। इसके अलावा स्टाफिंग पैटर्न के आधार पर पदों की बढ़ोतरी भी इस मांग पत्र में जोड़ी गई है, विभिन्न प्रकार की वेतन विसंगतियों को भी लंबे समय से दूर नहीं करने का भी विरोध दर्ज किया है।संगठन के गोविंद भार्गव, गुलाब नाथ योगी, असलम मोहम्मद समेजा, अनिल वर्मा, नवाब अली, राजदीप यादव, भंगा सिंह यादव, अंजुमन आरा, हरीश वाधवानी, अब्दुल बहाव, मोहम्मद इलियास जोईया, लूणकरणसर तहसील अध्यक्ष नरेश नाथ योगी तहसील मंत्री रामकुमार गोदारा, लूणकरणसर कार्यकारिणी सदस्य हनुमान प्रसाद शर्मा, हरीश शर्मा, रविंद्र नाथ, रमेश स्वामी, कालूराम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *