

शहीद मंगल पांडे की जयंती मनाई
बीकानेर। शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज और मंगल पांडे स्मारक समिति की तरफ सेआजादी आंदोलन के प्रथम नायक अमर शहीद मंगल पांडे की 197 वी जयंती पर रानी बाजार पुल के पास मंगल पांडे सर्किल पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्मारक समिति सदस्य आर के शर्मा ने कहा की जो व्यक्ति अपने वतन के लिए जीता है जिसके लिए उसकी देश की धार्मिक और एकता की भावना का मान सर्वोच्च होता है वो वतन की हिफाजत के लिए अपने तन की परवाह भी नही करता ऐसे ही वीर पुरुष थे अमर शहीद मंगल पांडे। स्मारक समिति के शंकर सेवग ने पुष्पांजलि करते हुए कहा की वतन से प्रेम करने वाले इंसान बेहतरीन होते है लेकिन वतन पर अपनी जान देकर फिदा होने वाले फरिस्ते ही होते है। इस मौके पर नितिन वत्सस, दिनेश माथुर, खुश भोजक, राहुल जादूसंगत, सुनील चांवरिया, निशा शर्मा, सहित समाज के गणमान्य जन मौजूद थे।
