Bikaner Bikaner District Rajasthan

जीव विज्ञानी डॉ. राकेश हर्ष द्वारा एकत्रित एवं शोधपरक जीवाश्मों की लगी प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में जुरासिक काल एवं टरसरी काल के जीवाश्मों को प्रदर्शित
बीकानेर। अजित फाउण्डेशन द्वारा जीवाश्मों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जीव विज्ञानी डॉ. राकेश हर्ष द्वारा एकत्रित एवं शोधपरक जीवाश्मों का अवलोकन हेतु प्रदर्शन किया गया। डॉ. राकेश हर्ष ने बताया कि प्रदर्शनी में जुरासिक काल एवं टरसरी काल के जीवाश्मों को प्रदर्शित किया गया है। जुरासिक काल के जीवाश्म शोध के दौरान झारखण्ड से एकत्रित किए हुए है तथा टरसरी काल के जीवाश्म बीकानेर से एकत्रित किए हुए है। इन जीवाश्मों में अनावृतबीजी पादप तथा टेरिडोफाइटा दो प्रकार के जीवाश्म है। टरसरी काल के आवृतबीजी पादप जीवाश्म लकड़ी के है। साथ ही जुरासिक काल के जीवश्म लगभग 15 से 20 करोड़ वर्ष पूर्व के है। टरसरी काल वाले जीवाश्म 7 से 9 करोड़ वर्ष पूर्व के है। प्रदर्शनी में आए हुए शोद्यार्थियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने पहली बार इस तरह के जीवश्मों को देखा।
संस्था समन्वयक संजय श्रीमाली ने बताया कि कल ‘‘जीवाश्मः बीते कल की कहानी’’ विषय पर सायं 5ः30 बजे डॉ. राकेश हर्ष का संवाद आयोजित होगा। कार्यक्रम में डॉ. अजय जोशी, प्रेमनारायण व्यास, मोहम्मद फारूक, रामगोपाल व्यास, राधेश्याम, प्रियांशु हर्ष, रामनारायण, खूशबू, कमला स्वामी, युवराज, एंजल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *