रैगिंग रोकथाम के लिए व्यापक कदम, समितियों का हुआ गठन
बीकानेर
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर ने सत्र 2025-26 के लिए रैगिंग की रोकथाम हेतु व्यापक कदम उठाए हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, एन.एम.सी. नई दिल्ली, राज्य सरकार और राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर के निर्देशों के अनुपालन में रैगिंग विरोधी उपायों के तहत आठ समितियों और प्रकोष्ठों का गठन किया गया है।इनमें रैगिंग विरोधी समिति, रैगिंग विरोधी दल, परामर्श प्रकोष्ठ, मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति, खेल-कूद समिति, नव-प्रवेशित एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों में परिचय हेतु समिति और रैगिंग विरोधी छात्र समिति शामिल हैं। रैगिंग विरोधी समिति के अध्यक्ष डॉ. गुंजन सोनी होंगे, जबकि डॉ. नीति शर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया है। समिति में शैक्षणिक अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा, जिला प्रशासन से श्री रमेश देव (अतिरिक्त जिला कलेक्टर, नगर), जिला पुलिस प्रशासन से श्री विशाल जांगीड़ (आईपीएस, वृत्त अधिकारी, थाना सदर), डॉ. रेखा आचार्य, सीनियर प्रोफेसर डॉ. बी.के. बीनावरा, डॉ. डी.पी. सोनी, अन्य चिकित्सक शिक्षक, छात्र प्रतिनिधि, अभिभावक, मीडिया प्रतिनिधि और एनजीओ शामिल हैं।