Bikaner Bikaner District Rajasthan

आत्म-परमात्म से करें सच्ची प्रीति 

आत्म-परमात्म से करें सच्ची प्रीति 
बीकानेर। मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य में शनिवार को ढढ्ढा कोटड़ी में संबोधि महिला शिविर आयोजित किया गया। ’’दादा दत सूरी’’ व सिद्धि तप की साधनाएं श्रद्धा भक्ति से की गई।
गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा. ने शनिवार को प्रवचन में कहा कि आत्म परमात्म प्रेम सच्चा संसार,सांसारिक विषय, भोग वस्तुओं का प्रेम झूठा है। अरिहंत परमात्मा का स्मरण करने से शुभभाव व सुख की प्राप्ति होती है। परमात्मा से प्रीति करने पर भौतिक रिश्तों व वस्तुओं से प्रीति तोड़नी होगी। परमात्मा से प्रीति रखकर उनके गुणों व आदर्शों का स्मरण करें, उनकी शरणागति लें। परमात्मा की प्रीति हमें मोक्ष का तथा दुनिया से प्रीति हमें नरक के मार्ग पर ले जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *