

अदीब की पुस्तक एहसास का दरिया पर पुस्तकालोचन 20 जुलाई को
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान द्वारा अपने साहित्यिक एवं सृजनात्मक नवाचारों की श्रृंखला के तहत ‘पुस्तकालोचन’ कार्यक्रम की दूसरी कड़ी इस माह में आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित रहेगा, जिसकी आज जरूरत है। राजेश रंगा ने बताया कि कार्यक्रम 20 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दी, राजस्थानी के ख्यातनाम साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा करेंगे।
