Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवानिवृत बैंक कर्मचारी राष्ट्रीय अधिवेशन में लेंगे भाग

सेवानिवृत बैंक कर्मचारी राष्ट्रीय अधिवेशन में लेंगे भाग
बीकानेरं ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एंपलाइज एसोसिएशन की बैठक अजमेर के संगठन कार्यालय में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल पंचारिया के आतिथ्य में संपन्न बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी विचार विमर्श किया गया बैठक में अजमेर यूनिट अध्यक्ष एस एन लखोटिया ने स्वागत भाषण दिया व सचिव राम लाल राव ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बीकानेर यूनिट अध्यक्ष भूदेव शर्मा, सचिव आर के शर्मा, संरक्षक जी एस खत्री, उपाध्यक्ष आर के श्रीमाली, बंबई यूनिट के बी टी शर्मा सहित अनेक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *