Bikaner Rajasthan

शिविर में बच्चों ने लिया धर्म, आध्यात्म व संस्कार व उत्तम दिनचर्या ज्ञान

????????????????????????????????????

शिविर में बच्चों ने लिया धर्म, आध्यात्म व संस्कार व उत्तम दिनचर्या ज्ञान
बीकानेर। गच्छाधिपति आचार्य प्रवर जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज की आज्ञानुवर्ती गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य में रविवार को संबोधि बालक-बालिका शिविर आयोजित किया गया। ढढ्ढा कोटड़ी की क्षमा कल्याण वाटिका में हुए शिविर में लगभग 90 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के संयुक्त तत्वावधान आयोजित चातुर्मास के तहत हुए बालक-बालिका शिविर का संयोजन अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद की बीकानेर इकाई ने किया। परिषद अध्यक्ष मनीषा खजांची व मंत्री लीला बैगानी ने बताया कि गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर महाराज, मुनि व साध्वीवृंद ने बालक-बालिकाओं को तत्व ज्ञान, खमासणा विधि, 14 लोक तथा अपनी दिनचर्या को सही बनाने के बारे में बताया। धर्म, संस्कार और अनुशासन की शिक्षा दी। खेल, ज्ञानवर्धक गतिविधियां और प्रेरणादायक सत्र में ध्यान, भक्ति, गीत, श्लोक व जैन धर्म व संस्कृति के ज्ञान की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *