

गुड़-लापसी एवं चारे-पानी का वितरण’
बीकानेर। शीतला गेट स्थित शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के बालक बालिकाओं ने सीताराम मोदी की पावन स्मृति में विभिन्न गौ शालाओं में गुड लापसी, चारे पानी की व्यवस्था की। इस उपलक्ष्य में शाला के रमेश कुमार मोदी के सान्निध्य में शाला की करुणा क्लब एवं स्काउट गाइड टीम ने नजदीकी लक्ष्मीनाथ मंदिर स्थित पिंजरा पिरोल गौ शाला में गायों को लापसी का वितरण किया। साथ ही बछड़े को लवलीना बजाज के साथ करूणा क्लब टीम की मानवी सोलंकी, शैली सोलंकी, योगिता सोलंकी और दीपिका ने निप्पल वाली बोतल से दूध पिलाया।
