Bikaner Rajasthan

यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्रतीक

यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्रतीक
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सम्बद्ध पीबीएम अस्पताल के फिजिकल मेडिसन एवं रिहेबिलिटेशन विभाग (फिजियोथैरेपि विभाग) के रखरखाव एवं शुद्ध वातावरण बनाने के उद्देश्य से रविवार को शान्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ निधि अग्रवाल ने रोगियों की सेवार्थ
एयरकंडीशन भेंट किया। डॉ बी एल ख़जौटिया इस यज्ञ में मुख्य यजमान थे । सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ सुरेन्द्र वर्मा, ट्रॉमा सेंटर सीएमओ डॉ एल के कपिल यजमान बने। कवि कथाकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि यज्ञ एक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है जो पर्यावरण को शुद्ध करने, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में मदद करती है। यज्ञ में समाजसेवी श्योदान सिंह, खत्री मोदी समाज के दिनेश मोदी, डॉ संजय तंवर, डॉ विक्रांत सिंह, मारवाड़ जन सेवा समिति के रमेश व्यास, कृष्ण जल सेवा समिति के श्याम सोनी, महावीर विकलांग सेवा समिति के अध्यक्ष अनंत वीर जैन सहित गणमान्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *