Bikaner Rajasthan

गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में नेत्र ऑपरेशन थिएटर का लोकार्पण

गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में नेत्र ऑपरेशन थिएटर का लोकार्पण
बीकानेर। गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में नेत्र चिकित्सा ऑपरेशन थिएटर का पूर्ण नवीनीकरण और साज-सज्जा कार्य गंगाशहर नागरिक परिषद्, कोलकाता द्वारा संपन्न कर, इसे अस्पताल प्रशासन को भव्य समारोह के बीच सुपुर्द किया गया। परिषद् के सक्रिय कार्यकर्ता सम्पतलाल दूगड़ ने इस अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर की चाबी सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश बाल्मिकी, और नेत्र विभाग के प्रभारी डॉ. संजीव सहगल को विधिवत सौंप दी। थिएटर का लोकार्पण डॉ. सोनी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सुराणा, मेघराज बोथरा सहित अन्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर नेत्र जांच के लिए आधुनिक टॉपकॉन कंपनी का स्लिट लैम्प भी महेंद्र चैपड़ा के कर-कमलों से नेत्र विभाग को भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *