Bikaner Bikaner District Rajasthan

देश की पहली राजकीय कन्या सैनिक विद्यालय का किया लोकार्पण

देश की पहली राजकीय कन्या सैनिक विद्यालय का किया लोकार्पण
बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को जयमलसर में देश के पहले राजकीय बालिका सैनिक कन्या विद्यालय, पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक विद्यालय का लोकार्पण किया। इसके लिए भामाशाह श्री पूनमचंद राठी द्वारा 108 करोड़ रुपए राशि की भूमि और भवन शिक्षा विभाग को समर्पित की गई है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि देश का पहला राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय, जयमलसर में खुला है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसके लिए भामाशाह परिवार का आभार जताया और कहा कि दानवीर लोगों का धन चलता रहता है, जो नदी के पानी की तरह मीठा होता है। तिजोरी में जमा धन, समाज के किसी काम नहीं आता। केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न लोक गीतों और कहावतों के माध्यम से दान-पुण्य और परोपकार का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा संभाग स्तर पर सैनिक विद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है, यह सराहनीय है। इससे बालिकाओं में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना जागृत होगी।
इससे पहले भामाशाह श्री पूनमचंद राठी ने भूमि से जुड़े दस्तावेज केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल और शिक्षा मंत्री को भेंट किए।
इस दौरान पूर्व मंत्री श्री कनकमल कटारा, श्री श्याम पंचारिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र शर्मा, श्री बनवारी शर्मा, श्रीमती सूरज देवी दिलावर, श्रीमती श्यामा देवी राठी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री चंपालाल गैदर, डॉ.सत्य प्रकाश आचार्य, श्री अखिलेश प्रताप सिंह, श्री गुमान सिंह राजपुरोहित, श्री द्वारका प्रसाद पचीसिया, श्री किशन मूंधड़ा, श्री संपत पारीक, श्री शिवलाल तेजी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, भामाशाह परिवार के सदस्य, ग्रामीणों सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *