Bikaner Bikaner District

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया सृजन की सुरक्षा योजना का शुम्भारभ

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया सृजन की सुरक्षा योजना का शुम्भारभ
बीकानेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों की पालना में जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अतुल कुमार सक्सैना ने सोमवार को ग्राम पंचायत खारा में रालसा वन व बालिका वर्ष 2025 ’सृजन की सुरक्षा’ योजना का शुम्भारभ किया।
इस योजना में महिलाओं को सशक्त बनाने, बालिकाओं को लाने व इनके प्रति होने वाले अपराधों की दर में कमी लाने के साथ पर्यावरण को सरंक्षित करने एवं पोषित किए जाने की दिशा में कार्याक्रम का आयोजन किया गया।
श्री सक्सैना ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, पोक्सो अपराधों की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण को बढावा, विधिक जागरूकता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना, जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूत करना, न्याय तक पहुंच प्रदान करना इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मांडवी राजवी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संबंधित पंचायतों और राज्य वन विभाग के सहयोग से, चयनित पंचायतों में प्रत्येक बालिका के जन्म पर न्यूनतम ग्यारह पौधे लगाने का संकल्प दिलाया गया व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। सचिव, ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए प्राधिकरण द्वारा पांच गांवों/ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जिसमें गांव खारा, सारूंडा, भलूरी, जोधासर खाजूवाला, बेनीसर श्रीडूंगरगढ़ व जैतपुर में इसी सप्ताह रालसा वन व बालिका वर्ष 2025, सृजन की सुरक्षा योजना कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी, वन विभाग, उपनिदेशक महिला बाल विकास, महिला अधिकारिता विभाग, चिकित्सा विभाग व सरंपच व उप सरंपच आदि मौजूद रहे। जिला एवम् सेशन न्यायाधीश द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *