Bikaner Bikaner District Rajasthan

किसान को मिले खेत की मिट्टी के रिपोर्ट कार्ड

किसान को मिले खेत की मिट्टी के रिपोर्ट कार्ड
बीकानेर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रहे हैं। इसी श्रृंखला में सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ के लखासर व बेनीसर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित हुआ। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी ने शिविर का अवलोकन किया और किसानों को कृषि एवं उद्यान विभाग की अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए एवं मृदा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने सूक्ष्म सिंचाई पद्धति योजना के बारे में बताया। इस दौरान सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत जारी प्रशासनिक स्वीकृति प्रपत्र वितरित किए गए व पाईपलाईन की प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *