Bikaner Bikaner District Rajasthan

राठी, सेठिया और खुराना की प्रथम रैंक

राठी, सेठिया और खुराना की प्रथम रैंक
बीकानेर। दि इंस्ट्ीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष सीए हेतराम पुनिया ने बताया कि सीए फाईनल इंटरमीडिएट व फाउंडेशन मई 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें बीकानेर से सीए फाईनल कोर्स से दिनेश राठी ने 600 अंक मेंसे 396 अंक प्राप्त करके बीकानेर से प्रथम स्थान, भूमि शर्मा ने 379 अंक प्राप्त करके बीकानेर से द्वितीय स्थान, वर्षा सारस्वत ने 377 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान, केशव लोहिया ने 355 अंक प्राप्त करके चतुर्थ स्थान, हिमांशु उपाध्याय ने 321 अंक प्राप्त करके पंचम स्थान प्राप्त करके बीकानेर का नाम रोशन किया है। सीए इंटरमीडिएट कोर्स से मुस्कान सेठिया ने 600 अंक मेंसे 419 अंक प्राप्त करके बीकानेर से प्रथम स्थान, अक्षय रांका ने 402 अंक प्राप्त करके बीकानेर से द्वितीय स्थान, राघव सारड़ा ने 373 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान, लिकांक्षा मदान ने 364 अंक प्राप्त करके चतुर्थ स्थान, गोपाल मुंधड़ा ने 362 अंक प्राप्त करके पंचम स्थान प्राप्त करके बीकानेर का नाम रोशन किया है। सीए फाउंडेशन कोर्स से वंश खुराना ने 400 अंक मेंसे 276 अंक प्राप्त करके बीकानेर से प्रथम स्थान, हिमांशी डागा ने 262 अंक प्राप्त करके बीकानेर से द्वितीय स्थान, प्रियांशी डागा ने 252 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान, प्राप्त करके बीकानेर का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *